फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three die in road accident

सड़क हादसे में बच्चे सहित तीन की मौत

Thu, 20 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को नांगल के एक परिवार के दो सदस्यों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


नांगल निवासी डॉ. सुमन राजपूत पत्नी शशि देवी का आपरेशन कराने कार से रुड़की जा रहे थे। साथ में उनका पुत्र गौतम, पुत्रवधू निकुंज, पौत्र अक्षत, भाभी मधुबाला थे। हरिद्वार मार्ग पर श्यामपुर के निकट सुबह करीब दस बजे सामने से आ रही स्विफ्ट कार और आल्टो कार में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक नांगल निवासी यशपाल (45), डॉ. सुमन की भाभी व मीडियाकर्मी राहुल की मां मधुबाला (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉ. सुमन के आठ वर्षीय पौत्र अक्षत की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर आते ही नांगल में शोक छा गया। मीडियाकर्मी राहुल राजपूत के परिवार में हुए हादसे पर मीडियाकर्मियों एवं समाजसेवियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। स्विफ्ट कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। श्यामपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed