फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves fly two lakh jewelery

चोरों ने उड़ाए दो लाख के आभूषण

Fri, 10 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves fly two lakh jewelery
नजीबाबाद में ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर चोरी के बाद जांच में जुटी फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
 नजीबाबाद में थाने से कुछ ही फासले पर नगर के प्रमुख बाजार में स्थित सराफा प्रतिष्ठान में कुंबल लगाकर चोरों ने दो लाख रुपये अधिक के चांदी के आभूषण साफ कर दिए। सराफा कारोबारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

नजीबाबाद के चौकबाजार क्षेत्र में स्थित श्री-श्री ज्वैलर्स प्रतिष्ठान को चोरों ने बुुधवार की रात निशाना बनाया। प्रतिष्ठान से सटे हुए निर्माणाधीन मकान क्षेत्र से चोरों ने सराफा प्रतिष्ठान में कुंबल लगाया। प्रतिष्ठान मालिक  सौरभ अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान खोला तो सामान खुर्दबुर्द पड़ा था। दुकान के दूसरे खंड में कुंबल लगाकर चोरों ने चांदी के आभूषण साफ कर दिए। प्रतिष्ठान मालिक ने पुलिस  को 5-6 किलो चांदी के आभूषण चोरी जाने और सेफ तोड़ने के  प्रयास की तहरीर सौंपी।  सराफा कारोबारी सौरभ अरोड़ा के  प्रतिष्ठान पर चोरी होने से सराफा कारोबारियों में रोष है। थाने पहुंचे कपिल सराफ, अंशुल मेहरा, मुकुल अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, विवेक देव शर्मा, अंकित जैन, मनोज अरोड़ा, मृदुल अग्रवाल, अमित सिंघल सहित कई कारोबारियों ने पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed