{"_id":"57d99ef24f1c1b193bd493c9","slug":"the-raiding-policemen-to-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिसकर्मियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिसकर्मियों से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर में हमलावरों के घर दबिश देने गई एक दरोगा और सिपाहियों से मारपीट की गई। आरोपियों के परिजनों ने सिपाही का मोबाइल तोड़ दिया। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता-पुत्र गांव के ही एक युवक से मारपीट करने में नामजद हैं। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। मंगलवार को एक दरोगा व एक सिपाही आरोपियों के घर दबिश देने के लिए पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दरोगा व सिपाही से मारपीट कर दी। सिपाही ने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने सिपाही का मोबाइल भी तोड़ दिया। दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई और थाने में सूचना दी। थाने से भारी पुलिस गांव में आने पर आरोपी फरार हो गए।