फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The panchayat had married without the consent of teenager

किशोरी की मर्जी के बिना पंचायत ने कराया निकाह  

Fri, 21 Oct 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर युवक उसे हवस का शिकार बनाता रहा। गर्भवती हुई तो पंचायत में आरोपी युवक के साथ किशोरी का निकाह का फरमान सुनाया गया। मगर, इस निकाह पर किशोरी के पिता ने एतराज उठाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता का कहना है कि यह निकाह उसकी बेटी की मर्जी के बिना कराया गया।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह छह माह पूर्व पुणे में मजदूरी करने गया था। उसकी 16 वर्षीय पुत्री गांव में रह रही थी। पुत्री की पड़ोसी सहेली से संबंध थे सहेली ने उसकी पुत्री को बहलाफुसला लिया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसकी अश्लील वीडियोक्लिप भी बना ली। वीडियोक्लिप के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक शोषण किया जाता रहा। इससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। डरते हुए किशोरी ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक यह मामला पंचायत में पहुंच गया। इसमें पंचोें के फरमान पर बेटी की मर्जी के बिना ही आरोपी युवक से उसका निकाह कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पक्ष के लोग परेशान करने के लिए धमकियां देते रहे। यह भी आरोप है कि दो दिन पहले ही गर्भवती बेटी को कमरे में बंद कर चाकू की नोंक पर आरोपी के बड़े भाई ने भी शारीरिक शोषण किया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद का कहना है कि तहरीर आई है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। पूरे तथ्य सामने आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed