{"_id":"58b31c114f1c1bcd56830f9d","slug":"the-loss-of-millions-of-fire-in-the-sugarcane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में आग से लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ में मधुमक्खी का छाता तोड़ने के चक्कर में कुछ युवकों ने गन्ने के खेत में आग लगा दी। किसानों का नौ बीघा गन्ना जलकर बेकार हो गया। पीड़ित पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव बादीगढ़ निवासी रामकुमार ने तहरीर में बताया कि मौजा गोपालवाला में उसने हर्रायवाला निवासी शकील का नौ बीघा खेत ठेके पर लेकर गन्ना बो रखा है। मेढ़ के चारों ओर पेड़ लगे हैं। पेड़ों पर मधुमक्खी का छाता लगा था। आरोप है कि मधुमक्खी का शहद निकालने के लिए अज्ञात युवकों ने धुआं जलाकर उसके गन्ने के खेत में आग लगा दी। आग लगने से किसान का लाखों रुपये का गन्ना बेकार हो गया। गनीमत रही कि गन्ने के खेत के चारों ओर गेहूं की फसल खड़ी थी, वरना पड़ा नुकसान होने की आशंका थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।