{"_id":"57ffdc864f1c1bd875290265","slug":"the-gang-abducted-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी से किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर किशोरी से किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एक भाई ने छह लोगों पर उसकी नाबालिग बहन से गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायती पत्र में थाना चांदपुर निवासी एक युवक ने बताया कि 14 सितंबर को साढ़े सात बजे उसकी नाबालिग बहन स्कूल जा रही थी। रास्ते में अमरोहा के तीन लोगोें ने उसकी बहन को रोक लिया और ईख के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़ भागे। जब उसे होश आया तो वह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बताया कि पिता के साथ जब वह थाने में रिपोर्ट लिखाने जाने लगे तो इसका पता आरोपियों को चलने पर दोनों को रास्ते में रोक लिया और पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब वे थाने पहुंचे तो थाने वालों ने उन्हें ही थाने में बैठा लिया। शिकायती पत्र में बताया कि 14 अक्तूबर की रात तीनों आरोपी घर में घुस आए और उसकी बहन का अपहरण कर अमरोहा ले गए और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
किसी तरह उसकी बहन 28 सितंबर को वहां से भागकर घर पहुंची। आरोप है कि थाना चांदपुर में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही कोई कार्रवाई ही की गई। भाई ने बहन का मेडिकल कराकर एसपी से तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।