{"_id":"586fe4af4f1c1b3d08158f04","slug":"the-fed-reaped-arm-vein-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर काटी हाथ की नस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग आकर काटी हाथ की नस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में बीमारी और गरीबी से तंग आकर एक व्यक्ति ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव हंसुपुरा निवासी कमल गुप्ता (42) पिछले कई वर्षों से डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से पीड़ित है। बीमारी के कारण उसकी शादी भी नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक कमल गुप्ता की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब थी और वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। परिजनों के मुताबिक कमल ने बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान होकर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे ब्लेड से हाथ की नस काट ली और शरीर में भी कई जगह ब्लेड मार लिए। घटना के समय कमल घर पर अकेला था और जब तक परिजन पहुंचे वह अचेत पड़ा था। लहूलुहान हालत में परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। बाद में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले गए।
विज्ञापन