फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body was found hanging in a factory watchman

फैक्ट्री में लटका मिला चौकीदार का शव

Fri, 17 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बेगावाला में चौकीदार की पाइप फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फैक्ट्री में रस्सी से लटका मिला। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव मुज्जफरपुर  केशो निवासी अतरे उर्फ छत्रपाल (45) बांकपुर धारूवाला के बीच स्थित पाइप  फैक्ट्री में चौकीदार था। शुक्रवार की सुबह फैक्ट्री के कर्मचारियों को उनका शव फैक्ट्री में रस्सी से लटका मिला। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस व उसके परिवार को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार अतरे शुक्रवार की सुबह ही घर से फैक्ट्री गया था, और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। वहीं अतरे के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसको किसी ने मारकर लटका दिया है। पुलिस के मुताबिक अतरे ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले भी किया था खुदकुशी का प्रयास 
अतरे के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसने यह कदम उठाया है। डेढ़ साल पहले भी उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उसको उपचार के लिए जल्दी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इससे उसकी जान बच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed