फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of a young man hanged from the tree

युवक का शव पेड़ से मिला लटका

Wed, 17 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर में चार दिन से लापता एक युवक का शव गांव के ही निकट बाग में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पेड़ से उतरवाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।       
विज्ञापन


मंडावर के गांव ब्रह्मपुरी निवासी वीर सिंह का पुत्र रेशू (20) चार दिन से घर से गायब था। परिजनों ने रेशू की रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर गांव के ही निकट स्थित एक आम के बाग में कुछ मजदूर कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे।
विज्ञापन


उन्हें आम के पेड़ पर एक युवक का लटका हुआ शव देकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गांववासियों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त वीर सिंह के पुत्र रेशू के रूप में की। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशू के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर ही गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।  थाना प्रभारी निरीक्षण अख्तियार अहमद अंसारी ने बताया की परिजन मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उनकी ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed