{"_id":"6ab6dae64d5604dcf3001d1c","slug":"female-student-on-a-scooter-molested-molesters-fled-when-she-raised-an-alarm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173931-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूटी सवार छात्रा से छेड़खानी, शोर मचाने पर भागे मनचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूटी सवार छात्रा से छेड़खानी, शोर मचाने पर भागे मनचले
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के व्यस्त आजाद रोड पर शुक्रवार को स्कूटी सवार छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी और अश्लील फब्तियां कसीं। छात्रा के शोर मचाने पर दुकानदार मदद के लिए दौड़े तो आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रा द्वारा कार्रवाई से इनकार करने की बात सामने आई है।
देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर वह स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज से कुछ आगे पीछे से आए दो युवकों ने बाइक उसकी स्कूटी के बराबर लगाकर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर दोनों अश्लील फब्तियां कसते हुए पीछा करते रहे। परेशान होकर छात्रा ने स्कूटी रोककर शोर मचाया। दुकानदारों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि छात्रा या उसके परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।