{"_id":"6ab6daedda6c94731c02c0e0","slug":"one-arrested-in-taror-firing-case-prime-accused-absconding-samba-news-c-427-1-ja21010-261-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तरोर फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तरोर फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
विज्ञापन
हाईवे पर फायरिंग से फैल गई थी दहशत, विजयपुर पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। तरोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई फायरिंग के मामले में विजयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल हरीश कुमार उर्फ हैरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र की एक सुनसान जगह पर की गई छापामारी के दौरान हुई। मामले का मुख्य आरोपी विशाल शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद विशाल शर्मा राज्य से बाहर चला गया है। हालांकि, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हरीश कुमार उर्फ हैरी के खिलाफ पहले भी विजयपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, हैरी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसका संबंध नशा तस्करी से भी बताया जा रहा है। फिलहाल विजयपुर थाने में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि बुधवार देर रात तरोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोलीकांड हुआ था। इस दौरान विशाल शर्मा ने विशाल सिंह जमवाल पर कथित रूप से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राज्य से बाहर ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।