फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute over DJ among youths returning from immersion procession; knives drawn, one injured.

Chandigarh News: विसर्जन से लौटते युवकों में डीजे को लेकर विवाद, चाकू चले, एक घायल

Sat, 26 Sep 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dispute over DJ among youths returning from immersion procession; knives drawn, one injured.
चंडीगढ़। अटावा में शुक्रवार देर रात 11 बजे गणेश विसर्जन से लौट रहे युवकों का डीजे बजाने को लेकर दूसरे गुट से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में दीपक नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सेक्टर-36 चिरंजी लाल के अनुसार, विसर्जन से लौटते समय डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में बहस हुई थी। इसी दौरान किसी ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में कितने युवक शामिल थे और हमला किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed