{"_id":"6ab6db3fff2995f9050f178f","slug":"accusation-of-humiliation-and-intimidation-report-filed-kanth-news-c-280-1-smbd1010-100909-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपमानित करने और धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपमानित करने और धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 26 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक आरोपी पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भतगवां निवासी महावीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर की सुबह वह गांव भतगवां के प्रधान की आढ़त/दुकान पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव भगतपुर टांडा निवासी आस मोहम्मद वहां पहुंचा और बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज करने लगा व आस मोहम्मद ने उसकी जाति को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।महावीर का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह उसके बारे में ज्यादा बोलता है। पीड़ित ने बताया कि घटना की वीडियो दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उसने आरोपी से खुद और परिवार को जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आस मोहम्मद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।