{"_id":"6ab6da8a595491c3e8073935","slug":"accused-in-gurpreet-murder-case-remanded-to-four-days-police-custody-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-161682-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुरप्रीत हत्याकांड के आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुरप्रीत हत्याकांड के आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
पिहोवा। गुरप्रीत हत्याकांड में नेपाल-भूटान सीमा से पकड़े गए तीनों मुख्य आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल और भूटान पुलिस की मदद से आरोपी कर्ण व जशनदीप तथा आशीष को गिरफ्तार किया।
अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के अनुसार तीनों गुरप्रीत पर हमला करने के बाद दिल्ली और फिर नेपाल भाग गए थे और वहां से आगे विदेश जाने की फिराक में थे। इधर, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने गुरप्रीत का शव पिहोवा के मुख्य चौक पर सड़क पर रखकर जाम लगाया था और पुलिस को 48 घंटे में कार्रवाई का भरोसा देना पड़ा था।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत हत्याकांड के आरोपी नेपाल से आगे विदेश भागने की तैयारी में हैं। इसके बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने पश्चिम बंगाल, नेपाल और भूटान पुलिस से संपर्क किया। आरोपियों का पीछा करते हुए संयुक्त टीम नेपाल-भूटान सीमा तक पहुंची और तीनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस उन्हें कुरुक्षेत्र लेकर आई और अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को छिपाने, सहयोग करने और भागने में मदद करने के मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हमले में इस्तेमाल हथियार आदि के बारे में पूछताछ की जाएगी।