फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sweet shop on fire

मिठाई की दुकान में आग लगी

Fri, 13 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में  मिष्ठान प्रतिष्ठान की तीसरी मंजिल पर रहस्यमयी ढंग से आग लग गई। आग से काफी सामान जल गया। 
विज्ञापन

धर्मकांटा चौराहे पर इनाम अहमद का रहमानी स्वीट्स नाम से मिष्ठान की दुकान है। भूतल पर मिठाई की बिक्री होती है, जबकि दूसरी मंजिल पर ग्राहकों के बैठकर खाने-पीने की व्यवस्था है। दुकान की तीसरी मंजिल पर कारीगर मिठाइयां बनाते हैं। बुधवार रात किसी समय मिठाई बनाने के स्थान पर आग लग गई। पूरी रात किसी को आग लगने का पता नहीं लगा, जिससे दुकान में रखा हजारों कीमत का काफी सामान आग की भेंट चढ़ गया। बृहस्पतिवार सुबह आग लगने का पता चला तो आनन-फानन में पहुंचे प्रतिष्ठान मालिक और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। जिस स्थान पर आग लगी, वहां गैस सिलेंडर रखा था। संयोग से गैस सिलेंडर में आग नहीं लगी। आसपास कई लोगों के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान और घर होने से कोई बड़ा हादसा पेश आता। इनाम अहमद, अखलाक, आसिफ, शमशाद आदि ने बड़ा हादसा टलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed