Bijnor: सुशील हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
Bijnor Murder Case : बिजनौर में पुलिस ने सुशील हत्याकांड के शूटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
बिजनौर में प्रॉपर्टी डीलर सुशील हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस केस में अब तक शूटर समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बुधवार की शाम को शहर नहटौर रोड पर काली मंदिर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को बाइक से एक बदमाश आते हुए नजर आया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली लगन से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश सुशील हत्याकांड में शामिल शूटर अजीज पुत्र इम्तियाज निवासी मोहल्ला प्रयाण मंदिर वाली गली थाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ है। आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें: एलानिया मर्डर: बेटियों के सामने पिता की हत्या, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, स्वीमिंग पूल का खौफनाक सीन CCTV में कैद
सूचना पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया गया कि बदमाश को पकड़ने वाली टीम में शहर कोतवाल सुशील कुमार, स्वाट प्रभारी जयवीर सिंह, एसआई मीर हसन, प्रवेंद्र सिंह, विजय देशवाल शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है