{"_id":"6aa2ca814ab1e9dae0075e8c","slug":"find-out-where-your-towed-vehicle-is-via-the-website-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154380-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टो किए गए वाहन का बेवसाइट से पता करिए... कहां हैं आपका वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टो किए गए वाहन का बेवसाइट से पता करिए... कहां हैं आपका वाहन
विज्ञापन
-एलजी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अगर आप अपना वाहन पार्किंग में खड़ा नहीं करते हैं और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उसे टो कर लेती है, तो अब उसकी लोकेशन पता करने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपग्रेडेड वेबसाइट पर आप घर बैठे पता कर सकेंगे कि आपका वाहन किस पिट में पहुंचाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च की। नए इंटरैक्टिव और जानकारीपूर्ण प्लेटफॉर्म का फोकस आसान एक्सेस, नागरिक सुविधा और साइबर सुरक्षा पर रखा गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि वेबसाइट लोगों को उनकी गाड़ियों के चालान के बारे में जानने और क्यूआर कोड के जरिये उनका पेमेंट करने की सुविधा भी देती है। इस मौके पर पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार, स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) अजय चौधरी, जॉइंट सीपी (ट्रैफिक), एडिशनल सीपी (ट्रैफिक) और डीसीपी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आने-जाने वालों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई यह नई वेबसाइट यूजर-फ़्रेंडली है और इसे मोबाइल पर आसानी से इस्तेमाल किया जाता है। यह नागरिकों को फोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस के जरिये आसानी से जानकारी और सेवाओं तक पहुंचने की सुविधा देती है।
वेबसाइट यूजर्स को ऐसे फीचर देती है जिनसे वे सबसे अच्छा रास्ता और सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति का पता लगा सकते हैं। इसमें एक इंटरैक्टिव लिंक भी है जहां यूजर सड़क पर लगे अलग-अलग साइन और मार्किंग का मतलब समझ सकते हैं, जिससे उनके लिए नियमों का पालन करना आसान हो जाता है। उप-राज्यपाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह प्लेटफॉर्म केवल प्रशासनिक कामकाज तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।
उपराज्यपाल ने ये कहा :
उपराज्यपाल ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ एक एडमिनिस्ट्रेटिव इंटरफेस न रहे, बल्कि सड़क सुरक्षा जागरूकता नागरिक शिक्षा और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के लिए एक इंटरैक्टिव हब बने। उन्होंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सार्वजनिक सेवाओं को नागरिकों की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा सुलभ, कुशल और बेहतर बनाने पर जोर दिया। अपग्रेड की गई यह वेबसाइट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की उस लगातार कोशिश को दिखाती है जिसमें वे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ़ जानकारी देने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए ट्रैफिक सेवाओं के साथ रोजाना के कामकाज को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए कर रहे हैं।