फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: man murdered in Public in Lohianagar, Meerut, captured in CCTV

एलानिया मर्डर: बेटियों के सामने पिता की हत्या, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, स्वीमिंग पूल का खौफनाक सीन CCTV में कैद

Wed, 05 Jun 2024 06:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jun 2024 06:28 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर में स्वीमिंग पूल परिसर में मंगलवार रात कपड़ा कारोबारी की एलानिया गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह खाैफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
Murder: man murdered in Public in Lohianagar, Meerut, captured in CCTV
कारोबारी का फाइल फोटों बाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक के पास स्वीमिंग पूल परिसर में मंगलवार रात कपड़ा कारोबारी अरशद की सिर में गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। दो पुत्रियों और एक पुत्र के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके साथियों पर रंगदारी न देने पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह शांत किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी हाजी अरशद पुत्र अमीर अहमद कपड़ा कारोबारी थे। मंगलवार शाम वह अपनी दो पुत्रियों आयत व कुलसुम और बेटे उमर को लोहियानगर क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक के पास दारा सिंह के स्वीमिंग पूल में नहलाने गए थे। यहां नहाने के बाद वे लौटने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder: man murdered in Public in Lohianagar, Meerut, captured in CCTV
कपड़ा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि तभी पड़ोसी बिलाल पुत्र इमरान अपने साथियों के साथ पहुंचा। बिलाल ने तमंचा सिर से सटाकर अरशद को गोली मार दी। अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 

हत्या की सूचना पर लोहियानगर पुलिस पहुंची और परिजन भी आ गए। परिजनों ने बिलाल और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि रंगदारी न देने पर वारदात की गई। 

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी बिलाल और उसके भाई दाऊद, जाहिद, असलम और इमरान के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

वारदात के बाद मची भगदड़
वारदात से पहले अरशद के बच्चे कपड़े बदल रहे थे। तीनों बच्चों के सामने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सभी लोग बाहर की ओर भागे जबकि तीनों बच्चे पिता को लहूलुहान देखकर रोने लगे। उनकी आंखों के सामने ही पिता ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पति की हत्या की जानकारी मिलने पर पत्नी समरीन बेसुध हो गई।

अरशद के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे 
सीओ के मुताबिक अरशद के खिलाफ लूट और चोरी के 17 मुकदमे हैं। पड़ोसी बिलाल भी अपराधी है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अरशद और उसका भाई असद कई बार जेल जा चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed