फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested: Weapon possessed with the intent to kill informants.

Delhi NCR News: मुखबिरी करने वालों की हत्या करने के मकसद से रखा था हथियार, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
-चांदनी महल थाना पुलिस के गिरफ्त में आया आरोपी हौजकाजी थाने के है घोषित बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
चांदनी महल थाना पुलिस ने मुखबिरी करने वालों की हत्या करने के मकसद से हथियार रखने वाले एक घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पहचान मोहम्मद इलमान के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी हौजकाजी थाने का घोषित बदमाश है और पहले से उसपर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी का हथियार के साथ फोटो सामने आई है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि चांदनी महल थाना पुलिस को एक बदमाश के पास हथियार होने की जानकारी मिली। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने आसफ अली रोड के पास पुलिस भवन के पीछे छापा मारा और बल्लीमारान निवासी मोहम्मद इलमान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि कुछ लोग पुलिस को उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उसने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार रखना शुरू किया था। उसका हथियार रखने मकसद डर का माहौल बनाना और किसी भी टकराव या अप्रिय स्थिति में इसका इस्तेमाल करना था। जांच के दौरान आरोपी की अवैध हथियार दिखाते तस्वीरें भी मिली हैं। जांच में पता चला कि आरोपी हौजकाजी थाने का घोषित बदमाश है और उसपर पहले से आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस हथियार मुहैया करने वाले की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed