फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students at manipulating turmoil

छात्राओं से छेड़छाड़ पर मचा बवाल

Thu, 28 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 28 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Students at manipulating turmoil
हल्दौर में छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के शराबी युवकों ने आसरा डिग्री कॉलेज में तमंचों व धारदार हथियारों से धावा बोल दिया। शराबियों ने कॉलेज में फायरिंग और पथराव करते हुए वहां मौजूद प्रबंध समिति सदस्यों व गांव वालों से मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक शराबी युवक को दबोच लिया। गांव में तनाव को देखते हुए कालेज और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार को दहशत के चलते एक भी छात्र कॉलेज नहीं पहुंचा, सिर्फ कालेज का स्टाफ ही मौजूद रहा।
विज्ञापन



गांव करनपुर गांवड़ी के पास चांदपुर रोड पर आसरा डिग्री कॉलेज स्थित है। मंगलवार को कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे थे। इस बीच बाइकों से दूसरे समुदाय के आठ-दस युवक वहां पहुंचे और बुलेट से तेज आवाज करने लगे। कॉलेज प्रबंध समिति के एक सदस्य ने उनको कॉलेज में आकर शांति से बैठने को कहा तो एक युवक ने भजन गाने की इच्छा जाहिर की। उसे स्टेज पर भेजा गया तो युवक ने अश्लील गीत गाया। इस पर युवक को स्टेज से हटा दिया गया।
विज्ञापन



 कार्यक्रम के बाद घर जाते समय शराबियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए। प्रबंध समिति सदस्यों ने दोनों समुदाय में बीचबचाव कराया। शराबी युवक वहां से चले गए और करीब आधा घंटे बाद स्कॉर्पियो व बाइकों से साथियों के साथ तमंचों, धारदार हथियारों व तमंचों से लैस होकर फिर से कॉलेज पहुंचे। शराबी युवकों ने फायरिंग करते हुए कॉलेज में मौजूद प्रबंध समिति सदस्यों व गांव वालों पर पथराव करते हुए मारपीट की। पथराव में कॉलेज परिसर में खड़ी कॉलेज प्रबंधक की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांववालों को आता देख युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 गांववालों ने किसी तरह एक शराबी युवक को दबोचकर पुलिस को सूचित किया। शराबी युवकों के हमले में प्रबंधक हर्ष कुमार, सुपरवाइजर मनोज कुमार, चौकीदार रामकुंवर, भोले, तिलकराज, करन सिंह, रवि, गोपी सिंह, दीपक, महाराज सिंह आदि घायल हो गए। घटना का पता चलते ही सीओ सिटी रामानंद थाना कोतवाली शहर, चांदपुर, हीमपुरदीपा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शाहिद पुत्र अल्लादिया निवासी गांव मसीत थाना हीमपुरदीपा बताया है। युवक के पास से पुलिस को एक तमंचा मिला है।

घटना का पता चलने पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री अनिल पांडे, हिंदू जागरण मंच से आशीष व कोमल, बजरंग दल जिला छात्र प्रमुख शिवम, भाजपा नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, अतुल मारवाड़ी आदि थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शांति व्यवस्था को देखते हुए कॉलेज व आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।

 कॉलेज अध्यक्ष कुलवंत सिंह  ने शाहिद सहित गांव मसीत निवासी सलमान, फईम, नसीम, शकील सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को भी कॉलेज में पुलि बल तैनात रहा, लेकिन कोई पढ़ने नहीं आया। एसओ प्रदीप यादव के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed