फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone in Bijnor in minor disputes

मामूली विवाद में पथराव

Thu, 08 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शेरकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, शेरकोट Updated Thu, 08 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Stone in Bijnor in minor disputes
घटना की जानकारी लेते एसडीएम सत्येंद्र कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला नौधना में रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियों को हटाने के विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। पथराव होने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया।
विज्ञापन


  इस घटना का पता चलने पर एसडीएम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग तितर बितर हो गए। पुलिस ने इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला नौधना निवासी जुबैर ने बताया कि वह पिकअप से धामपुर जा रहा था।

रास्ते में मोहल्ले के लोगों की कई ट्रालियां खङ़ी थी। इसे हटाने को लेकर कहासुनी हो गई।  आरोप है कि ट्रैक्टर मालिकों ने ट्रालियों को हटाने के सवाल पर उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी । विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया।  इस घटना में जुबेर को चोट आई है। सूचना  एसडीएम, पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मोहल्ले के आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। एसओ देवपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed