फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stomach cloth

महिला के पेट से निकला कपड़ा

Mon, 20 Mar 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Stomach cloth
बिजनौर में एडीएम को ज्ञापन देने जाते पीड़ित नूतन के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एक चिकित्सक ने भाजपा नेता की बेटी के प्रसव के दौरान हुए ऑपरेशन में प्रसूता के पेट में कपड़ा छोड़कर उसकी जान खतरे में डाल दी। प्रसूता के पेट से कई दिन बाद ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ा गया कपड़ा बाहर निकला। चिकित्सक को उसकी लापरवाही बताई तो चिकित्सक ने स्टाफ के साथ मिलकर पीड़िता व उनके परिजनों के साथ बदसलूकी करने के साथ धक्कामुक्की की। परिजनों ने एडीएम से मिलकर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। एडीएम ने इस मामले में परिजनों को कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली से लगे गांव आदमपुर निवासी भाजपा नेता धीर सिंह अपने परिजनों के साथ सोमवार को एडीएम प्रशासन मदन सिंह से मिले। एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर धीर सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री नूतन की शादी मंडावर थाने के गांव किशनपुर निवासी सचिन के साथ हुई है। पुत्री को प्रसव पीड़ा के दौरान बिजनौर के सिविल लाइंस स्थित गायत्री नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटर में एक अगस्त 2016 को भर्ती कराया गया था। नूतन का उपचार डा.नीता सिंह व डा.सोनल सिंह कर रही थीं। दोनों चिकित्सकों ने नूतन की कई जांच कराईं। नूतन की तबीयत बिगड़ती गई और ठीक नहीं हुई। पति ने नूतन को मंडावर के एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने  जांच में पेट में इंफेक्शन पाया। नूतन को फिर ऋषिकेश स्थित एम्स में दिखा गया। वहां भी नूतन को आराम नहीं मिला। उसे फिर बिजनौर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां भी उसे आराम नहीं मिला।  शौच में दिक्कत होने लगी। चंदक के एक चिकित्सक को दिखाया गया। उसने उपचार किया तो नूतन के पेट से कपड़ा निकला। उसने बताया कि बच्चे के जन्म के दौरान हुए आपरेशन के समय उसके पेट में कपड़ा छोड़ दिया गया। परिजन एकत्र होकर डा.नीता सिंह व सोनल सिंह के पास पहुंचे और नूतन के पेट में आपरेशन के दौरान छोड़े गए कपड़े के बारे में बताया। धीर सिंह का आरोप है कि चिकित्सकों ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर उनसे बदसलूकी व धक्कामुक्की की। धीर सिंह ने बताया कि बेटी की जान बचाने के लिए उसके इलाज में पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने डा.नीता सिंह व सोनल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डा.नीता सिंह के पति प्रबोध कुमार के मुताबिक उनके यहां आपरेशन के दौरान नूतन के पेट में कपड़ा नहीं छोड़ा गया। यह आरोप गलत है। बदसलूकी व धक्कामुक्की करने की बात को भी गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed