{"_id":"57af71d84f1c1bf924ee4a3d","slug":"stf-team-began-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की टीम ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ की टीम ने शुरू की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
अपहृत छात्र वासु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एसटीएफ की टीम ने अपहृत वासु के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम ने शनिवार को शहर कोतवाली में अफसरो से वासु के केस की जानकारी ली। वासु के परिजनों समेत कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस वासु को बरामद करने में नाकाम रही है। पुलिस के साथ परिजनों की मांग पर एसटीएफ बरेली को भी वासु केस में लगाया गया है।
शह कोतवाली के गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार का 12 साल के पुत्र वासु को 14 जुलाई कों एक बाइक सवार ने स्कूल से ई रिक् शा से लौटते वक्त अपहरण कर लिया था। तब से पुलिस की कई टीम वासु को बरामद करने में लगी है। पर किसी को भी कोई कामयाबी नही मिली है। वासु के न मिलने पर परिजन सड़कों पर उतर आए। परिजनों ने एसटीएफ की टीम को भी वासु के केस में लगाने की मांग की । शुक्रवार को एसटीएफ बरेली की टीम बिजनौर पहुंची तथा वासु से संबंधित रिकार्ड तलब करके वासु के स की जानकरी ली। शनिवार को एसटीएफ की टीम ने शहर कोतवाली पहुंचकर अफसरों से वासु के अपहरण की जानकारी ली। टीम ने वासु के परिजन , रिक्शा चालक महबूब समेत कई लोगों से वासु के बारे में पूछताछ की। टीम वासु के मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। टीम छोटी से लेकर बड़ी वासु से जुड़ी हर बात की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस की टीम के फेल होने पर एसटीएफ की टीम को लगाया गया है।