फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP leader said responsible life by telling

सपा नेता को जिम्मेदार बताकर दे दी जान

Sat, 25 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सपा नेता पर नौकरी के नाम पर ठगे गए रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। उसका शव नजीबाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पीछे सरसों के खेत में पड़ा मिला। जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने सपा नेता को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव झलरी निवासी अमरपाल (45) परिवार के साथ कई साल से गांव रामपुर बकली में रहता था। वह उत्तराखंउ के काशीपुर डिपो में संविदा पर परिचालक था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से सब्जी लेने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। शुक्रवार सुबह नजीबाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पीछे सरसों के खेत में उसका शव      पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड  नोट मिला। इसमें लिखे पत्नी के नंबर पर पुलिस ने सूचना दी। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किरतपुर निवासी एक सपा नेता को बताया है। इसमें लिखा था कि उसने तीन साल पहले किरतपुर के एक सपा नेता को आठ लड़कों व खुद की नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख बीस हजार रुपये दिए थे। सपा नेता ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। आठों लड़के उस पर रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे। इसी  से क्षुब्ध होकर उनसे जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, उसने जहर खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed