{"_id":"58b1c7ee4f1c1bdb2fb23e86","slug":"sp-leader-and-report-against-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता और पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता और पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजनौरमें गांव झलरी के अमरपाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने सपा नेता द्वारा नौकरी के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। अमरपाल की पत्नी सुमनलता ने किरतपुर के सपा नेता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नजीबाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पीछे सरसों के खेत में कोतवाली शहर के गांव झलरी के अमरपाल का शव मिला था। जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने किरतपुर के सपा नेता शाहिद हुसैन, उसके पुत्र दानिश सलमान एवं शाकिर हुसैन पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन