फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shot woman sleeping in the house

घर में सो रही महिला को गोली मारी

Thu, 09 May 2019 12:02 AM IST
Deepak Sharma बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 09 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shot woman sleeping in the house
- फोटो : demo pic
नूरपुर/शिवाला कलां। तीन दिन पूर्व गांव भैंसा में घर में सो रही महिला को चार लोगों ने गोली मार दी। पत्नी को बचाने आए पति को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का मेरठ में उपचार चल रहा है। घायल युवक ने महिला के परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मामला चार मई का है। गांव भैंसा निवासी अरमान के अनुसार चार मई की रात को वह पत्नी महताब के साथ घर में सोया हुआ था। रात करीब साढ़े बारह बजे चार लोग उसके घर में घुस आए और महताब की कनपटी पर गोली मार दी। इससे उसकी आंख खुली तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के दोनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन दोनों को मेरठ ले गए। मेरठ में महताब की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अरमान की हालत में सुधार है। अरमान ने बताया कि उसने महताब परवीन करीब एक वर्ष पूर्व कोर्ट में शादी कर ली थी। नौ माह से दोनों गांव में ही रह रहे थे। शादी से महताब के घर वाले काफी गुस्से में थे। वह कई बार दोनों को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उसने महताब के परिजनों पर ही हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान ने महताब से की थी दूसरी शादी
नूरपुर। अरमान ने महताब के साथ दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी और दो बच्चे गांव में ही अलग मकान में रहते हैं। अरमान और महताब की उम्र में काफी फर्क है। अरमान की उम्र करीब 45 वर्ष है वहीं महताब उससे आधी उम्र की है। अरमान के बड़े बेटे की उम्र करीब 20 वर्ष है। गांव वालों के अनुसार अपने से आधी उम्र के व्यक्ति से शादी करने से महताब के परिजन उससे काफी नाराज थे। उन्होंने उससे संबंध भी खत्म कर रखे थे। अरमान के मुताबिक उसकी महताब के साथ शादी से उसकी पहली पत्नी नाराज नहीं थी। घटना होने के बाद वह दो दिन तक अस्पताल में उनके साथ ही रही थी।


तहरीर न देना बना रहा घटना को संदिग्ध
नूरपुर। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस को मामले की तहरीर न दिया जाना घटना को संदिग्ध बना रहा है। पुलिस भी मामले में कुछ झोल मान रही है। बुधवार को पुलिस ने अरमान की पहली पत्नी और उसके दोनों बच्चों को थाने बुलाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह गांव गए थे, लेकिन किसी ने भी गोली चलने की आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की। पीड़ितों की ओर से अभी तक तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद भी आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed