फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Set fire to Sant Ravidas Ashram

संत रविदास आश्रम में आग लगाई

Wed, 04 Apr 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 04 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Set fire to Sant Ravidas Ashram
हरेवली में रविदास आश्रम में लगी आग से हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के शेरकोट थाने में गांव हरेवली में रामगंगा बैराज के निकट स्थित संतशिरोमणि रविदास आश्रम में पड़ी तीन झोपड़ियों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आश्रम में रहने वाले दो संतों ने भागकर जान बचाई। घटना से क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है। घटना की तहरीर आश्रम के संत बेगराजदास ने पुलिस को दे दी है। सीओ सुशील कुमार ने घटना को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक हरेवली में रामगंगा बैराज के निकट पांच माह पहले थाना क्षेत्र के गांव नागरपुर खड़गसेन निवासी हृदेश कुमार की ओर से दान में दी गई ढाई बीघा जमीन में संत शिरोमणि रविदास आश्रम बनाया गया था। इस आश्रम में मुजफ्फरनगर के गांव खेड़की निवासी संत राहुल दास और बढ़ापुर थाने के गांव नाईवाला निवासी बेगराजदास रहते थे। आश्रम में संतों ने श्रद्धालुओं की मदद से तीन झोपड़ी डाल रखी थीं। इनमें से दो झोपड़ियों में संत अलग-अलग रहते थे और तीसरी झोपड़ी में श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पूजा अर्चना और सत्संग करते थे। दोनों संतों ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे जब वह आश्रम में सोए थे तो किसी ने झोपड़ियों में आग लगा दी। अचानक उनकी आंख खुली और उन्होंने भागकर जान बचाई। आग में झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। संत बेगराज दास ने बताया कि उनकी मंशा यहां रविदास भवन का निर्माण करने की थी। जिसके वह गांवों में जाकर चंदा एकत्र कर रहे थे। चंदे में एकत्र 55 हजार की नकदी भी जल कर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रविदास आश्रम में आग लगाए जाने की सूचना जैसे ही बुधवार सुबह क्षेत्र के लोगों को मिली तो मौके पर भीड़ लग गई। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि रविदास आश्रम में असामाजिक तत्वों ने आग लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच करा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध : सीओ अफजलगढ़ सीओ अफजलगढ़ सुशील कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आश्रम में रहने वाले दोनों संतों में काफी देर तक घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने संतों से बात करने के बाद बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। लेकिन पुलिस की ओर से जांच होगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
पुलिस संतों की कुंडली खंगालने में जुटी एसओ अरिहंत सिद्धार्थ कुमार का कहना है कि पुलिस ने आश्रम के दोनों संतों की भी उनके गांव से आपराधिक कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया है। देखा जाएगा कि जो संत यहां पर आश्रम बनाकर लोगों को रविदास आदर्शों के बारे में प्रवचन दे रहे हैं। उनका सामाजिक स्तर क्या है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed