{"_id":"06d7890dc6ef2c6f36747b213bb445c0","slug":"salman-was-gang-robbery-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान गैंग ने की थी लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलमान गैंग ने की थी लूट की कोशिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शनिवार को चांदपुर में व्यापारी से लूट के प्रयास के मामले में दबोचे गए बदमाश सलमान का गैंग दिल्ली में सक्रिय था। वहां भी यह गैंग घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस सलमान के गैंग को खंगालने में जुटी है।
चांदपुर में शनिवार को मोहल्ला गोकुलनगर निवासी सतीश गुप्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा थैला छीनने के लिए दो गोली दागी थी, पर दोनों गोली व्यापारी को नहीं लगी। सतीश गुप्ता के साहस की वजह से बदमाश उनसे रुपयों से भरा थैला भी नहीं छीन पाए थे। मौके पर आई भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया था, दो भाग निकले थे। पकड़ा गया बदमाश चांदपुर का रहने वाला सलमान था। अपने ही तहेरे भाई रफी व दिल्ली निवासी लक्ष्मण के साथ उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी।
सलमान करीब 15 सालों से दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता है। लक्ष्मण बिहार का रहने वाला है। वह भी दिल्ली में रह रहा था। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक सलमान का गैंग दिल्ली में सक्रिय है। सलमान पर दिल्ली में लूट, चोरी व कातिलाना हमले के चार मुकदमे दर्ज मिले हैं। यह गैंग दिल्ली में भी वारदात कर रहा था।
विज्ञापन
दो दिन पहले चांदपुर में हुई 42 हजार की लूट में भी सलमान गैंग का हाथ था। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों को दबोचने में जुटी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।