फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbed in Ratangarh

रतनगढ़ में डाका डाला

Fri, 23 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Robbed in Ratangarh
शिवालाकलां क्षेत्र के ग्राम रतनगढ़ में डकैती का शिकार परिवार। - फोटो : अमर उजाला
शिवाला कलां  में करीब 15 से अधिक बदमाशों ने गांव रतनगढ़ में बुधवार की रात दो भाइयों के परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाश 12 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर सहित लाखों रुपये का सामान लूट लिया। पीड़ित मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

गांव रतनगढ़ निवासी ब्रहमपाल सिंह का मकान गांव से बाहर पूरब दिशा में बना हुआ है। ब्रहमपाल के मुताबिक बुधवार की रात करीब एक बजे 15 से अधिक बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस आए और पूरे परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर सेफ और संदूक की ताली ले ली। बदमाश घर में रखे 11 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल, पायल आदि करीब एक लाख रुपये का सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश ब्रहमपाल को पड़ोस में बने उसके भाई उमेश के मकान पर ले गए। 
विज्ञापन

उसे धमका कर उमेश से गेट खुलवा लिया। इसके बाद उमेश के मकान से भी बदमाशों ने एक हजार रुपये नकद, पायल, अंगूठी आैर अन्य कीमती सामान लूट लिया। शोर मचाने पर जान से  मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन  उनका पता नहीं लगा। बाद में दोनों भाई थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस  ने तहरीर के आधार पर अज्ञात   में बदमाशों के विरुद्ध डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विजेंद्र राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले  की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 


बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला
नूरपुर। गांव रतनगढ़ में हुई डकैती की घटना को बदमाशों ने आराम से अंजाम दिया। ब्रहमपाल के मुताबिक बदमाशों की संख्या 15 से बीस के बीच थी और सभी हथियारबंद थे। बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे और आराम के साथ पूरे घर को खंगाला। बदमाशों ने परिवार के किसी सदस्य के साथ मारपीट नहीं की और सभी से चुपचाप आराम से बैठे रहने को कहा। ब्रहमपाल ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी उनके घर डकैती की घटना हुई थी, उसका भी आज तक खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed