{"_id":"5babccaf867a557ebf6cc994","slug":"report-against-husband-on-three-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देने पर पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तलाक देने पर पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कोतवाली देहात थाने में ही मोबाइल पर पत्नी को तीन तलाक देकर प्रेमिका से निकाह करने के प्रकरण में आरोपी पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन तलाक पर अध्यादेश आने के बाद जिले में रिपोर्ट दर्ज होने का यह पहला मामला है। रिपोर्ट दर्ज होने से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
गांव बरुकी निवासी गुलफाम का गांव की ही युवती तरन्नुम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर, गुलफाम के परिजनों ने उसका निकाह 15 जुलाई को 2018 को हल्दौर थाने के गांव पावटी निवासी नौशाद की पुत्री सल्तनत से कर दिया था। निकाह के बाद से अब तक सल्तनत की रुखसती नहीं हुई थी। 22 सितंबर को प्रेमिका तरन्नुम गुलफाम के घर पहुंच गई थी और निकाह कराने के लिए जमकर हंगामा किया था। इसका पता चलने पर पत्नी सल्तनत के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी होने के बाद तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस गुलफाम को थाने ले गई थी। तरन्नुम भी थाने पहुंच गई और गुलफाम से उसका निकाह न कराने पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी। इससे पुलिस वालों में भी हड़कंप मच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता वार्ता कराई थी। वार्ता के बाद गुलफाम ने थाने से ही पत्नी सल्तनत को मोबाइल से ही तीन बार तलाक दे दिया था। साथ ही तलाक के लिए रखी गई 35 हजार रुपये की रकम भी परिजनों को दे दी थी। गुलफाम ने मौलवी बुलाकर थाने में ही तरन्नुम से निकाह कर लिया था। थाने में तीन तलाक का मामला सुर्खियों में आने के बाद शासन ने इसकी जानकारी ली थी।
एसपी उमेश कुमार सिंह ने दो दिन पहले इस मामले की जांच सीओ नगीना प्रवीन सिंह को सौंपी थी। मंगलवार को सीओ नगीना ने थाने में गुलफाम, उसकी पत्नी तरन्नुम, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व हैड मोहर्रिर के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सल्तनत की मां शहनाज की तहरीर पर गुलफाम पुत्र इकरार, उसके ताऊ अनीस अहमद, प्रेमिका के पिता नजाकत, फूफा चांद शाह के अलावा ग्रामीण हाजी इकबाल व शराफत के विरुद्ध मुस्लिम वुमेन प्रोटेक्शन एक्ट 2018 की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।