{"_id":"5759beff4f1c1b520a9c51f4","slug":"rape-with-kidgnap-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर किशोरी से किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : लोगो
बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को स्योहारा के एक अस्पताल के सामने से कार सवार जबरदस्ती अगवा करके ले गए। किशोरी के साथ दुराचार किया गया। उसकी आरोपियों ने वीडियो फिल्म बनाई।
आरोपियों ने शिकायत पर किशोरी को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि बृहस्पतिवार की दुपहर वह अपनी पुत्री के साथ अपनी रिश्तेदारी से आ रही थी। पेट खराब होने के कारण एक निजी चिकित्सालय के बाहर अपनी पुत्री को बैठाकर वह चली गई।
वापस आने पर अपनी पुत्री को वहां नहीं पाया। काफी तलाश करने के बाद पुत्री को ठाकुरद्वारा रोड पर किशोरी को रोते हुए पाया। किशोरी ने बताया कि चार युवक उसे कार में डालकर जंगल में ले गए थे जहां उसके साथ एक युवक ने दुराचार किया। आरोपियों के दो साथियों ने मोबाइल से वीडियो फिल्म बनाई। उन्होंने दुपट्टा डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया। चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले आ गये तो ये युवक फरार हो गए।