फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rainbow pills on bail to come on bail

जमानत पर आए हत्यारोपी पर बरसाईं गोलियां

Fri, 07 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में हल्दौर थाने के गांव खारी में मर्डर के मामले में एक दिन पहले जेल से जमानत पर आए एक व्यक्ति पर बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े दूसरे   पक्ष ने तमंचों से ताबड़तोड़  गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। घायल को तीन गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हल्दौर थाने के गांव खारी निवासी  शहाबुद्दीन की पुत्री को एक साल पहले उमर का पुत्र फुसलाकर ले गया था। इस पर दोनों परिवारों में तनातनी थी। शहाबुद्दीन का एक मकान कोतवाली देहात में भी है। कोतवाली देहात थाने में लड़की को भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस विवाद के चलते आठ माह पहले उमर के बड़े भाई इशहाक की गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में गांव के मुत्तलीम, उसके बेटे वसीम व शहाबुद्दीन को नामजद किया गया था। 50 साल का मुत्तलीम बुधवार को जमानत पर जेल से  छूटा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दिन में करीब साढे़ तीन बजे मुत्तलीम बाइक से एक बच्चे के साथ गांव में घूम रहा था। दूसरे पक्ष के उमर , नसीम व दो अन्य व्यक्तियों ने तिराहे के पास  उस पर तमंचों से ताबड़तोड़  गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। मुत्तलीम की कनपटी, दाएं हाथ व कमर में गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मुत्तलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद  दूसरे पक्ष के लोग पैदल ही भाग  गए। इस घटना से गांव में         सनसनी फैल गई। पुलिस के तमाम आला  अफसर मौके पर पहुंचे, पर कोई हमलावर नहीं मिला। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव के  मुताबिक, घटना की तहरीर नहीं मिली है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी।

घर में घुसकर दंपति पर गोली चलाई
जलीलपुर में  बृहस्पतिवार शाम बदमाशों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।  जलीलपुर निवासी विजय पत्नी कविता के साथ बृहस्पतिवार शाम घर पर थे। इस दौरान पांच-छह बदमाशों ने  विजय के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे विजय व कविता को गंभीर घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामवासियों के मुताबिक, एक साल पहले विजय के बेटे अंकुर की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला भी उसी से जुड़ा है। दोनों घायलों को बिजनौर भेजा गया है।

महिला को घर में मारने की को‌िश्ाश
चांदपुर में मुहल्ला पतियापाड़ा निवासी महिला ने मुहल्ले के ही एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर भी किया। मुहल्ला पतियापाड़ा निवासी गुलजार पत्नी जहीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुहल्ले का एक युवक बुधवार की देर शाम उसके मकान में घुस आया तथा गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट की तथा जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से फायर किया। फायर से  वह बाल-बाल बची है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मंडावर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आनन -फानन में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव वाले युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। गांव मोहंडिया निवासी अशोक की बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अशोक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव वालों का कहना है कि दो दिन पहले ही अशोक की सगाई हुई थी। बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर उसकी परिजनों से अनबन हो गई। अशोक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों का कहना है कि अशोक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अशोक की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed