{"_id":"9175dea64c9f1b1541329e645202edca","slug":"quarter-million-in-cash-flown-from-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से सवा लाख की नगदी उड़ाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से सवा लाख की नगदी उड़ाई
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। चोर ने सीमेंट-सरिये की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब सवा लाख रुपये नगद और 31 हजार रुपये का एक पेई अकाउंट चेक चोरी कर लिया। चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस चोर की तलाश में लगी है।
विदुरकुटी रोड पर मोहल्ला खत्रियान में नईम अहमद का मकान है। मकान के नीचे के तल में नईम अहमद ने सीमेंट और सरिये की दुकान है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दुकान से रात चोर ने करीब सवा लाख रुपये की नगदी व 31हजार का अकाउंट पेई चेक चोरी कर लिया।
सुबह को चोरी होने का पता चलने पर हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज के अनुसार रात एक बजकर 36 मिनट पर एक चोर मकान के दरवाजे के खाली हिस्से से हाथ डालकर अंदर से कुंडी खोल देता है। चोर दुकान से होकर मकान में गए जीने पर पहले धीरे से चढ़कर परिजनों के जागने के बारे में पता करता है।
विज्ञापन
इसके बाद चुपके से नीचे आकर दुकान में गल्ले वाले कमरे पर लगा ताला दुकान में ही पड़े सरिये के छोटे टुकड़े से तोड़ दिया व गल्ले में रखी रकम साफ करके चला गया। चोर करीब दो बजकर दो मिनट में दुकान से चोरी कर निकल गया। केवल 26 मिनट में ही चोर डेढ़ लाख से अधिक की चोरी कर ली।
चोर की शिनाख्त के लिए पुलिस के साथ-साथ फुटेज मोहल्लेवालों को भी दिखाई गई है। पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं नूरपुर में सोमवार की रात में चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित कपड़ों की दुकान का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये के कपड़े चुराए। दुकान स्वामी जावेद ने पुलिस को तहरीर दी।