फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prize scoundrel arrested in bijnor

इनामी बदमाश दबोचा

Sat, 31 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 31 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Prize scoundrel arrested in bijnor
मंडावर में पकड़ा गया पांच हजार का इनामी बदमाश । - फोटो : अमर उजाला
मंडावर मेंं ट्रैक्टर चालक अब्दुल हकीम की हत्या में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश टीकम को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दयालवाला निवासी अब्दुल हकीम सीमेंट की एक दुकान पर चालक था। 17 दिसंबर की रात उसकी गांव खिरनी के पास हत्या कर ट्रैक्टर लूट लिया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए 20 दिसंबर को मुठभेड़  के दौरान गांव गैबलीपुर निवासी राहुल, नारायणपुर निवासी शुभम, ब्रह्मपुरी निवासी कमलजीत व बाखरपुर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पांचवां आरोपी टीकम घटनास्थल पर  अपनी बाइक छोड़कर फरार हो  गया था। पुलिस ने टीकम पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार शाम एसएसआई राजवीर सिंह व बालावाली चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह ने टीकम को बालावाली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस ने टीकम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी टीकम के चालान करने की पुष्टि की है। कहा कि वह हत्या कर ट्रैक्टर लूट  कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed