{"_id":"5b57736e4f1c1bb37b8b4661","slug":"police-arrested-dabo-bike-thieves-during-the-encounter-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा बाइक चोरों का गैंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा बाइक चोरों का गैंग
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरों के संबंध में जानकारी देते एसपी उमेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक चोरों का गैंग दबोचा है। गैंग के चार सदस्यों से चोरी की 15 बाइक बरामद की है। पकड़ा गया गैंग यूपी के अलावा दिल्ली व उत्तराखंड में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक शहर कोतवाल बिजेंद्र सिंह राणा के साथ दरोगा सतीश कुमार ने पुलिस के साथ मंडावर रोड पर माडर्न ऐरा स्कूल के पास विकसित कॉलोनी में बाइक चोर गैंग की घेराबंदी कर ली। गैंग ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने गैंग को घेर कर दबोच लिया। गैंग के कब्जे से 15 चोरी की बाइक बरामद की है। बरामद बाइकों में एक दिल्ली व एक उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से चोरी की गई थी। पकड़े गए गैंग के चार सदस्यों में शहर कोतवाली के गांव बाखरपुर निवासी देेवेंद्र उर्फ भोलू, गांव हमीदपुर निवासी हिमांशु, गांव झलरी निवासी संदीप उर्फ चरन व मंडावर थाना क्षेत्र के गांव गैबलीपुर निवासी राहुल शामिल हैं।
एसपी के मुताबिक गैंग चोरी की बाइक को बेचने के लिए किसी वाहन में भरकर मेरठ ले जाने की फिराक में लगा था। पकड़े गए गैंग के पास से दो तमंचे व दो चाकू भी बरामद हुए हैं। गैंग का सरगना देवेंद्र उर्फ भोलू है। पकड़े गए गैंग ने पुलिस अफसरों को बताया कि आसपास के जिले व राज्य से चोरी की बाइक को वह देवेंद्र के घर में छिपाते थे। बड़े शहरों में ले जाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना देवेंद्र उर्फ भालू है। भोलू व राहुल ने दो साल पहले मंडावर थाने के बालावाली क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। तब ये दोनों पकड़े भी गए थे। जेल से आने के बाद यह गैंग फिर से सक्रिय हो गया। गैंग बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा।