फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PNB assaulting compounder

पीएनबी में कंपाउंडर से मारपीट

Thu, 15 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
PNB assaulting compounder
पीएनबी में मारपीट का विरोध करते डाॅ. कमाल अहमद और अन्य।
बिजनौर के धामपुर में पीएनबी मेन ब्रांच में बुधवार को चेक से पेमेंट लेने पहुंचे कंपाउंडर की बैंक कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इस पर बैंक कर्मचारियों ने कंपाउंडर के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने कहा कि  मामले की जांच की जा रही है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट कायम नहीं की है। 
विज्ञापन

डॉ. कमाल अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उन्होंने अपने अस्पताल के कंपाउंडर जावेद को चेक लेकर पीएनबी मेन ब्रांच में कैश लेने के लिए भेजा था। कंपाउंडर को समझाया था कि वह बैंक के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही उनके सामने चेक में पेमेंट की धनराशि भर लेना। उसने चेक पर 24 हजार कर रकम भरकर कैश काउंटर पर दे दिया। आरोप है कि किसी बात को लेकर कंपाउंड और बैंक कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने उनके कंपाउंडर के साथ अभद्रता की। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कई कर्मचारियों ने उसे बैंक के केबिन में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। उसने घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस पर वे लोगों के साथ बैंक में गए और बैंक अधिकारियों के सामने हुए उनके कंपाउंडर के साथ हुई मारपीट की घटना पर एतराज जताया। डॉक्टर कमाल अहमद ने अधिकारियों से कहा कि ग्राहकों के साथ अभद्रता करना उन्हें शोभा नहीं देता है। डा. कमाल अहमद का आरोप है कि उनके कंपाउंडर के साथ मारपीट की घटना होने के बाद भी उन्हें बैंक अधिकारियों ने चेक से कैश पेमेंट नहीं दिया। उधर, बैंक के एबीएम सतपाल सिंह ने मारपीट के आरोप को गलत बताया। एबीएम का कहना है कि चेक को लेकर उनके बैंक में जो एक महिला बैंक अधिकारी हैं , उनसे जावेद की कहासुनी हो गई थी। उधर, कोतवाल मुनीश चंद शर्मा का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed