{"_id":"5822283a4f1c1b342fb38b78","slug":"panic-set-in-srkdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकड़ा में दहशत कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकड़ा में दहशत कायम
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर के गांव सरकड़ा में मामूली बात को लेकर सोमवार रात हुए सांप्रदायिक विवाद के बाद दोनों समुदायों के लोगों में दहशत है। पुलिस फोर्स तैनात होने के कारण फिलहाल माहौैल शांत है। पुलिस ने इस मामले में दोनों ओर से उनके छह लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 20 से ज्यादा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के डर से कई नामजद आरोपी गांव से गायब हो गए हैं।
बता दें कि गांव में कार और ठेले की टक्कर के विवाद में संजीव और यामीन पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद पथराव तक हो गया था। इस विवाद के बीच एक मकान की दीवार तक गिरा दी गई थी। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। बाद में पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस की चेतावनी के बाद दोनों ओर से मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद दोनों समुदायों में दहशत कायम है। हालांकि माहौल शांत है।
उधर, कोतवाल ने बताया कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहां लगातार निगरानी की जा रही है। यदि किसी पक्ष से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाएगी तो रासुका लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों समुदायों के छह लोगों को नामजद करने के साथ ही 20 से ज्यादा अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद लोगों में हरिराज सिंह, सीटू उर्फ संजीव, राजीव, तौफीक, शौकीन और शरीफ शामिल हैं। कई बार आरोपियों को गिरफ्तारी को दबिश दी गई है। लेकिन अभी तक कोई हत्थे नहीं लग सका है।