{"_id":"6b074c6aaf09664a5101a962","slug":"holding-areas-at-the-railway-station-were-removed-once-the-crowd-thinned-out-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1530075-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार की टक्कर से घायल स्कूल वैन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार की टक्कर से घायल स्कूल वैन चालक की मौत
विज्ञापन
भगवानपुर। बढ़या की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से घायल स्कूल वैन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम जझवा पोखरे के पास हुआ। मृतक की पहचान रामपुर कैथवलिया ग्रामसभा के टोला बरहटा निवासी कृष्ण बिहारी दूबे (52) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कृष्ण बिहारी पीपीगंज के एक निजी स्कूल में वैन चलाते थे। मंगलवार को वैन की सर्विसिंग कराने के बाद उसे स्कूल में खड़ा कर बढ़या स्टैंड से ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। जझवा पोखरे के पास तेज रफ्तार अर्टिगा ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में दाहिनी ओर बैठे कृष्ण बिहारी का पैर गाड़ी के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद अर्टिगा चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कृष्ण बिहारी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। वह स्कूल वैन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।