फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One lakh prize bills will be property of Aditya

एक लाख के इनामी आदित्य की संपत्ति होगी नीलाम

Thu, 09 Nov 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 09 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
One lakh prize bills will be property of Aditya
राना नांगल में बदमाश की संपत्ति की नीलामी के लिए होती मुनादी। - फोटो : अमर उजाला
शेरकोट में शेरकोट पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्योहारा थाने के गांव राना नांगल में पिछले 4 माह से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश आदित्य की चल- अचल संपत्ति को नीलाम कराने के उद्देश्य से कई गांवों में मुनादी कराई। पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि यदि किसी भी ग्रामीण ने कुख्यात बदमाश आदित्य को संरक्षण देने का प्रयास किया तो पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शेरकोट थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि करीब चार महीने पहले गांव राना नांगल निवासी कुख्यात बदमाश आदित्य फरार चल रहा है। वह मुरादाबाद की जेल से फरार हो गया था। आदित्य पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे विचाराधीन है। आदित्य की गिरफ्तारी को पुलिस दिन-रात संभावित स्थानों पर दबिश दे रही   है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया  कि जो भी व्यक्ति आदित्य के बारे में पुलिस को सूचना देगा या गिरफ्तार कर कराने में मदद करेगा। तो पुलिस उसे बतौर इनाम के  रूप में एक लाख की धनराशि देगी। आरोपी की चल और अचल संपत्ति को भी प्रशासन ने नीलाम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी  गई है, जिसके मद्देनजर पुलिस  ने राना नांगल सहित कई गांवों  में मुनादी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed