फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Occupation of pasture land

चारागाह की भूमि पर मिला कब्जा

Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में वन एवं राजस्व विभाग की टीम ने गंगा खादर क्षेत्र में चारागाह एवं वन विभाग की भूमि का सीमांकन कराया। रेंजर ने 29 मई से अभियान चलाकर भूमि को मुक्त कराने की बात कही।
विज्ञापन


राजगढ़ वन क्षेत्र के अंतर्गत गंगा खादर क्षेत्र में वन व चारागाह की सैकड़ों बीघा भूमि है। इस पर भूमाफिया ने कब्जा कर फसल बो रखी है। पशुपालक विजय सिंह, सुभाषचंद्र, अंकुर सैनी, देवेंद्र सिंह आदि ने शासन से शिकायत की थी। इस पर बरेली व मुरादाबाद जोन वन संरक्षक ने खादर क्षेत्र का मुआयना कर कब्जा हटवाने को कहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को राजगढ़ वन रेंज के रेंजर विजेंद्र मलिक, सर्वेयर रमेशचंद्र, वन दरोगा रमेश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार, नांगल थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी की मौजूदगी में खसरा नंबर 254 पर सीमांकन किया गया। रेंजर विजेंद्र सिंह एवं लेखपाल प्रमोद कुमार ने बताया कि खसरा नंबर 254 में 27 हेक्टेयर भूमि है, जो आधी वन विभाग और आधी चारागाह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीना प्रतिनिधि के मुताबिक, बढापुर क्षेत्र के गॉव चंपतपुर चकला में तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने हरविंद सिंह से 15 बीघा भूमि को मुक्त कराकर पट्टेदार को सौंप दिया। तहसीलदार नवनीत गोयल ने बताया कि गांव के ही कारज सिंह पुत्र अनोक सिंह को वर्ष 2013 में श्रेणी 2 खेती की 15 बीघा भूमि का पट्टा हुआ था। तभी से इस पर कब्जा था। कानूनगो राजीव भटनागर ने पट्टेदार को कब्जा दिलाकर भूमि की जुताई करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed