फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NIA/ATS special court has sentenced to five years each four including terrorist Faizan Mufti

स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा: बिजनौर मॉडयूल का प्रचारक रहा है आतंकी फैजान मुफ्ती, ये है जिले का आतंकी कनेक्शन

Wed, 13 Oct 2021 11:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Oct 2021 11:43 PM IST
सार

एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत ने चार आतंकियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। इनमें शामिल फैजान मुफ्ती बिजनौर के गांव अलीपुरा जट का रहने वाला है। जबकि मो. नाजिम नहटौर का निवासी है। इन दोनों को 20 अप्रैल को एटीएस और पांच राज्यों की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
NIA/ATS special court has sentenced to five years each four including terrorist Faizan Mufti
कोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंक के बिजनौर मॉडयूल में आतंकी फैजान मुफ्ती प्रचारक की भूमिका में रहा है। मोबाइल एप के जरिये आतंकी गतिविधियां की जा रही थी। फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद फैजान मुफ्ती समेत अन्य को पांच-पांच साल की सजा हो चुकी है। साल 2017 में इनकी गिरफ्तारी हुई थी। मुफ्ती फैजान देवबंद से तालीम हासिल करने के बाद एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाने का काम भी करता था। 

विज्ञापन


एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत ने चार आतंकियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। इनमें शामिल फैजान मुफ्ती कोतवाली देहात के गांव अलीपुरा जट का रहने वाला है। जबकि मो. नाजिम नहटौर का निवासी है। इन दोनों को 20 अप्रैल को एटीएस और पांच राज्यों की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उस वक्त चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। अब मुफ्ती फैजान और नाजिम लखनऊ की जेल में बंद है। जिन्हें पांच-पांच साल की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

 
उस वक्त अबू जैद की गिरफ्तारी होने के बाद बिजनौर मॉडयूल की जानकारी मिली थी। इस आतंकी मॉडयूल का सरगना मुंबई का एक मैकेनिक था। जोकि, सोशल मीडिया और मोबाइल एप के जरिये समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम करने के साथ-साथ बम बनाने और हमला करने की तैयारी कर रहे थे। जिन्हें बम ब्लास्ट करने से पहले ही दबोच लिया गया था। फैजान के यहां से दो मोबाइल और कुछ किताबें बरामद हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

फैजान मुफ्ती या अन्य चार आतंकियों को पांच-पांच साल की सजा होने की जानकारी नहीं है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

बिजनौर का आतंकी कनेक्शन
- 12 सितंबर 2014 को जाटान में बम बनाते हुए ब्लास्ट हुआ, खंडवा जेल से फरार सिमी आतंकी यहां रह रहे थे। 
- साल 1993 के मुंबई ब्लास्ट में दौसा बंधुओं के सहयोगी सलीम कुत्ता को कल्हेड़ी से गिरफ्तार किया गया था। 
- जून 2008 में बढ़ापुर के सरदारपुर छायली से हुजी आतंकी की गिरफ्तारी हुई।
- फरवरी 2007 में धनतेरस पर दिल्ली में हुए ब्लास्ट के भी धामपुर से तार जुड़े।
- 15 अक्टूबर 2001 में चार आतंकी बिजनौर में मारे गए थे, गाजी बाबा से तार जुड़े मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed