फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NIA and ATS raid in Bijnor

एनआईए और एटीएस का बिजनौर में छापा

Sat, 17 Feb 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 17 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
NIA and ATS raid in Bijnor
धामपुर में जांच करने पहुंचे एनआईए और एटीएस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में  एनआईए और एटीएम की संयुक्त टीम ने शनिवार को मछली बाजार में एक व्यक्ति खुर्शीद के मकान पर छापेमारी की। चार घंटे तक चली छापेमारी में टीम ने उसकी प्रापर्टी और बैंक संबंधित दस्तावेज खंगाले, साथ ही पूरे मकान की तलाशी ली। टीम में शामिल अधिकारी प्रापर्टी के दस्तावेज, 50 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल व बैंक की पासबुकों को सील कर अपने साथ लेेकर चले गए।  
विज्ञापन

11 बजे से शुरू हुई छापेमारी सायं तीन बजे तक जारी रही। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि तो की है, लेकिन कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी हैै। बताया जा रहा है कि राबिया के खाते में किस तिथि में कहां से कितनी धनराशि आई है। कहीं हवाला के जरिए विदेश से तो फंडिंग नहीं हुई इसकी जांच की जा रही हैै। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुर्शीद कई टैंकरों का मालिक है और खुद भी खुर्शीद नगर के एक पेट्रोल पंप पर टैंकर चलाता है। उसकी छोटी बहन राबिया की शादी स्योहारा थाने के गांव मुकुरपुरी में नाजिम से हुई है। नाजिम दो दशक से सऊदी अरब में नौकरी करता है और कभी कभार घर आता रहता है। राबिया खुर्शीद के पास रहकर अपने दो बच्चों को पढ़ा रही है। उसने एक माह पहले स्योहारा में 40 लाख रुपये कीमत का एक मकान खरीदा गया है। इसी के बाद  यह परिवार संदेह के घेरे में आया है। 
विज्ञापन


चार घंटे चली एटीएस और एनआईए की छानबीन
महंगी प्रापर्टी की खरादारी से संदेह के घेरे में आया परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर। करीब चार घंटे तक एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने मछली बाजार में खुर्शीद के घर छानबीन की है। खुर्शीद टैंकर चलाता है लेकिन एकाएक महंगी प्रापर्टी की खरीदारी और संपत्ति जुटाने को लेकर वह संदेह के घेरे में आया है। उसका बहनोई सऊदी अरब में रहता है, ऐसे में एनआईए को संदेह के है कि हवाला के जरिए  उसने वहां से तो पैसा नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  पुलिस सूत्रों का कहना है कि टैंकर चलाने वाला खुर्शीद आज कई टैंकरों का मालिक है। उसकी छोटी बहन राबिया का पति नाजिम दो दशक से सउदी अरब में नौकरी करता है। खुर्शीद के पास रह रही राबिया ने  स्योहारा में 40 लाख रुपये में एक मकान खरीदा है। इसकी रजिस्ट्री नौ फरवरी 2018 को हुई है। इसके लिए 25 लाख रुपये का भुगतान चेक से किया गया है। 15 लाख की राबिया पर उधारी बताई गई है। इसी के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे एनआईए और एटीएस की टीम में शामिल अधिकारियों ने छापेमारी की।
बता दें, पिछले दिनों हवाला के जरिए विदेश से आतंकियों को फंडिंग होने के मामले पकड़े थे और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। मुजफ्फरनगर से दो सराफ को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद  खुलासा हुआ था कि गिरफ्तार किए गए दोनों सराफ का संपर्क मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों के ऐसे लोगों से था, जो खाड़ी के देशों में रह रहे हैं। उनके जरिए यह लोग सोना मंगवाते थे। ऐसे में एनआईए और एटीएस की इस संयुक्त कार्रवाई से कस्बे में चर्चाएं होने लगी कि यह मामला उनसे जुड़ा तो नहीं है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह कार्रवाई इसी से जुड़ी है।   
  कार्रवाई के दौरान महिला की हालत बिगड़ी
टीम की छापेमार कार्रवाई एवं पुलिस को घर में देखकर खुर्शीद की पत्नी तहजीब बेहोश हो गई। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। अधिकारियों ने पुलिस के माध्यम से तुरंत उपचार के लिए एक डाक्टर को बुलवाया। करीब 20 मिनट के बाद प्राइवेट डाक्टर घर में गया और उसको उपचार किया। डाक्टर ने बताया कि खुर्शीद की पत्नी का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था। दवाई देने के काफी देर के बाद उसे होश आया।

 कार्रवाई के दौरान घर के सभी सामान को उलट-पुलट दिया है। प्रापर्टी के इन कागजातों में कुछ और लोगों के भी कागजात शामिल है। 
मुहल्ले के लोगों में फैला रोष
छापेमारी की कार्रवाई से आसपास के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि टीम ने जब खुर्शीद के घर की तलाशी ली तो उस समय मुहल्ले के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को नहीं बुलाया गया। न ही कब्जे में ली गई संपत्ति को कोई लिखित ब्योरा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed