फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder of sister in law

लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या

Tue, 07 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा  में गांव जमापुर जागीर में देवर ने अपने बेटे के साथ मामूली बात पर अपनी भाभी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी और भतीजे को घायल कर दिया। मृतका के बेटे ने चाचा व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस फरार देवर और उसके बेटे की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के गांव जमापुर जागीर में शीलादेवी पत्नी दिवंगत बाबू सिंह की पोती पर मंगलवार  दोपहर देवर जयसिंह ने कुछ उल्टे सीधे आरोप लगा दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष  आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि जय सिंह और उसका पुत्र लाठी-डंडे लेकर शीलादेवी के घर में घुस गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। देवर व उसके बेटे के हमले में  शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। अपनी मां शीलादेवी को बचाने आया उसका पुत्र सुरेंद्र उर्फ शोनू भी दोनों कें हमले में घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर घायल शीलादेवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जय सिंह व उसका पुत्र घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा के मुताबिक शीला के देवर जय सिंह, बेटे नरदेव, रामअवतार व बेटी मोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed