{"_id":"6072ed11b71ab6afe74ab378efe3f536","slug":"millions-of-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का माल चोरी किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों का माल चोरी किया
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सुरेंद्र नगर कॉलोनी निवासी नरेश कुमार शहर के एक शिशु मंदिर में आचार्य है। शनिवार को आचार्य शिशु मंदिर गए थे। उनकी पुत्रवधू श्वेता गांव शादीपुर स्थित पीएबी बैंक की शाखा गई थी। घर पर नरेश की पत्नी थी। वह भी दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में चली गई।
चोरों ने इस दौरान घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नगद और 14 तोले सोने के जेवरात समेत चार लाख का सामान चोरी कर लिया। नरेश की पत्नी जब घर लौटी तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखा। चोरी की सूचना पुलिस का दे दी गई है।
चालान किया
बिजनौर। मोहल्ला खत्रियान में लतीफ की सीमेंट की दुकान में चार दिन पहले चोरी के मामले में पकड़ा गए लडापुरा के रिहान ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को शास्त्री चौक पर सरदार सुखविंदर की दुकान में भी चोरी की थी। लतीफ की दुकान में चोरी करते वक्त रिहान दुकान में लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ दो युवक पकड़े
जलालाबाद। चोरों ने एक मस्जिद को निशाना बनाकर वहां से शुक्रवार देर रात सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। ग्राम फजलपुर खास रेलवे स्टेशन के नजदीक मदीना मस्जिद है।
शुक्रवार रात चोरों ने मस्जिद परिसर में बने चार कमरों के ताले तोड़कर इंवर्टर, चार्जर, कुकर आदि बर्तन सहित काफी सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे नमाजी मस्जिद पहुंचना शुरू हुए तो चोरी का पता चला। मस्जिद के बाहर टेंपो के पहिए के निशान मिलने पर पूछताछ शुरू की गई। पता चला कि टेंपो से सामान गांव कल्हेड़ी ले जाकर उतारा गया है।
पुलिस और कई ग्रामीणों ने गांव कल्हेड़ी पहुंचकर फैजान के घर से चोरी किया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने ज्वालीकला निवासी नौशाद और फजलपुर खास निवासी शादाब को हिरासत में ले लिया।
ज्वालीलाला निवासी अकरम व कल्हेड़ी निवासी फैजान भाग निकले। मस्जिद के सदर हाजी अतीक की ओर से चारों आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व फजलपुर रेलवे स्टेशन मास्टर अमित कुमार के ड्यूटी पर रहते नजदीक स्थित उनके कमरे को चोरों ने खंगालकर कागजात एवं काफी सामान चोरी कर लिया था।
बंद मकान को बनाया निशाना
धामपुर। नजर अली के बहनोई मछली बाजार निवासी अब्दुल रहमान ने बताया उसके रिश्तेदार चुनाव के कारण मुजफ्फरनगर के गांव पुटेसरा गए थे। पड़ोसी सचिन कुमार ने बताया उनके मकान के दरवाजे का ताला टूटा है।
अब्दुल रहमान ने सूचना नजर अली को दी। पीड़ित नजर ने बताया चोर घर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी, करीब दस तौला आभूषण चुराकर ले गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
लोनिवि कर्मचारी के घर में चोरी
अफजलगढ़। गांव रसूलपुर निवासी लोनिवि कर्मचारी छोटी देवी पत्नी घसीटा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को अफजलगढ़ में ड्यूटी पर थीं। गांव स्थित घर पर ताला लगा था। जब वह घर पहुंची तो घर के ताले टूटे पड़े थे।ा चोरों ने करीब 20 हजार रुपये की नकदी सहित, दो सोने के पैंडिल आदि आभू्षण चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।