फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maternal aunty Hanged hanging

मायके आई विवाहिता फांसी पर लटकी मिली

Mon, 27 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में नई कॉलोनी में मायके आई एक विवाहिता फांसी के फंदे में लटकी मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई कॉलोनी निवासी आवास नंबर डीएच 03 में रहने वाली नंदी देवी की 23 वर्षीय पुत्री प्रिया रावत मायके आई हुई थी। नंदी देवी इंटर कालेज में कुक का काम करती हैं। 11 माह पूर्व उनकी पुत्री प्रिया का विवाह दिल्ली निवासी गरीश चंद के साथ हुआ था। प्रिया मां के साथ हाल ही में कालागढ़ आई थी। रविवार को उसकी मां पूजा के लिए घर से बाहर गई तो प्रिया ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मां लौटी तो घर  का दरवाजा बंद  था। काफी आवाजें देने के बाद भी दरवाजा न खुला तो आसपास के लोग आ गए और दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रिया फांसी पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रिया के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह रावत की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद शाह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कालागढ़ में  शांति व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार एचएम खंडूरी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे में लिया। तहसीलदार ने पंचनामा कर शव पीएम के लिए कोटद्वार भेज दिया। 
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रिया की मां नंदी देवी ने सुसराल पक्ष को लेकर संदेह जताया है। मामले की सूचना पाकर प्रिया का पति गरीशचंद्र व उसकी मां कालागढ़ पहुंच गए। पति का कहना है कि उसकी प्रिया सुसराल मेेें खुश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed