फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married and absconded with jewelery

शादी रचाई और जेवर लेकर फरार

Mon, 07 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विवाह रचाकर महिला अपने पति के घर से नगदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। रविवार को नगीना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास से महिला का पति उसे जबरन ले जाने की जिद पर अड़ गया। इस बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों एक दूसरे के साथ रहने को राजी नहीं हुए। बाद में दोनों अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मंडावर थाने के गांव तितरवाला निवासी एक महिला रामलीला मैदान के पास कांशीराम कॉलोनी में रहती है। बिचौलिए के माध्यम से 37 हजार रुपये लेकर महिला की शादी रामराज निवासी सुरेंद्र नामक व्यक्ति से करा दी गई। सुरेंद्र के मुताबिक महिला शादी के अगले ही दिन उसके घर से नगदी व कुछ जेवर लेकर भाग गई। उसे मालूम हुआ कि महिला बिजनौर में रह रही है। रविवार को वह बिजनौर आया। नगीना मार्ग पर फाटक के पास महिला उसे मिल गई। वह महिला को कार में बैठाकर ले जाने लगा। महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे 37 हजार नहीं मिला है और न ही वह सुरेंद्र के घर से कुछ लेकर आई है। 
विज्ञापन

बीच में ही बात बिगड़ने पर उसकी सुरेंद्र से शादी भी नहीं हुई। दोनों पक्षों में थाने में ही समझौता हो गया। दोनों अपने अपने घरों को रवाना हो गए। लोगों का कहना है कि महिला ने एक गैंग बना रखा है, जो रुपये लेकर शादी कराता है। कुछ दिन रहने के बाद महिला पति के घर से नगदी व जेवर लेकर भाग आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed