{"_id":"5a8721844f1c1b05738b7bc0","slug":"marriage-shot-himself-suicidal-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने गोली मारकर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मृतका स्वाति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर में जटनीवाला में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने कनपटी में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि अपने पति के साथ मामूली कहासुनी होने के बाद तनाव में आई विवाहिता ने स्वयं गोली मार कर आत्महत्या कर ली, जबकि सूचना पर गांव आए विवाहिता के पीहर वालों का आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध थे, जो उसकी मौत का कारण बना। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना कोतवाली शहर बिजनौर के अंतर्गत स्थित ग्राम जीतपुरा खरक निवासी देशराज की पुत्री स्वाति 28 वर्ष का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व ग्राम जटनीवाला के बुद्ध सिंह के पुत्र मनेंद्र सिंह के साथ हुआ था। स्वाति की एक पुत्री चिंकी (4) व पुत्र चिंकू आठ माह का है। चिंकी अपनी बुआ के घर ग्राम फलौदी गई हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मनेंद्र अपने पिता के साथ ग्राम फलौदी में एक रिश्ते में सुबह ही घर से चला गया था। रास्ते में ही मुनेंद्र की भाभी उज्ज्वला ने फोन करके स्वाति द्वारा गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी। पिता-पुत्र ने घर आकर देखा कि विवाहिता दुमंजिले पर बेडरूम में लहूलुहान पड़ी थी। गोली उसकी बायीं कनपटी पर लगी थी जो पार पार निकल गई। तमंचा शव के पास में पड़ा हुआ था।
मनेंद्र ने महिला की भाभी नूतन को सुबह 10 बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। मृतका के तहेरे भाई विनीत ने बताया कि घटना की सूचना के बाद उसने मनेंद्र को फोन किया तो मनेंद्र ने तुरंत गांव आने का कहा। मृतका के ससुर बुद्ध सिंह व सांस कुंती देवी ने बताया कि बहू की सुबह अपने पति के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। वह 18 तारीख को अपनी सहेली के विवाह में जाने की जिद कर रही थी। सास-ससुर का कहना है कि स्वाति तमंचा चलाना जानती थी और उसे घर में क्या तमंचा है यह भी जानकारी थी। उधर, मृतका के परिजनों का कहना है कि स्वाति अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इस कारण उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने स्वाति के सास-ससुर को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के अनुसार मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।