फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khaki also created havoc

खाकी ने कहर बरपाया

Mon, 23 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगीना। छेड़छाड़ के आरोपी के युवक के घर दबिश देने गई पुलिस ने  कहर बरपाया। पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और परिजनों के साथ अभद्रता की। उधर,  थाना प्रभारी ने पुलिस द्वारा घर में तोड़फोड़ किए जाने से इंकार किया है। 
विज्ञापन

जिले के एक गांव निवासीयुवक व युवती हरिद्वार में नौकरी करते थे। प्रेम प्रसंग में दोनों वहां   से फरार हो गए। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ      उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा   दी। बताया जाता है कि युवक के परिजन रविवार को जंगल गए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी युवक की मां और और  छोटे बच्चों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। 
विज्ञापन

इस पूरी घटना का नजारा गांव के लोग देखते रहे। पुलिस के सामने किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत        नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने घर में चारपाई, दरवाजे व अन्य सभी सामान तोड़ डाला। पुलिस का यह रूप देखकर परिवार व गांव वाले खौफजदा हैं।  वे इस मामले की आला अधिकारियों से शिकायत करते हुए भी डर रहे  हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र  नागर ने पुलिस द्वारा घर में तोड़फोड़ किए जाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी कराएंगे। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed