फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep out of the body imposed jams Collectorate

कलक्ट्रेट के बाहर शव रख लगाया जाम

Thu, 06 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Keep out of the body imposed jams Collectorate
कलक्ट्रेट के बाहर शव रखकर जाम लगा रहे परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में दहेज हत्या का शिकार हुई प्रीति के परिजनों ने आरोपी मायके वालों की गिरफ्तारी के लिए कलक्ट्रेट गेट पर शव रखकर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। कई परिजन शव के पास सड़क पर लेट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव उठवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी कलवा सिंह की 23 वर्षीय बेटी प्रीति उफ चंदो की शादी करीब डेढ़ साल पहले खारी निवासी पवन सिंह से हुई थी। मंगलवार को प्रीति की मौत हो गई थी। प्रीति के मायके वालों ने परिजनों से दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर प्रीति को जहर देकर उसको फांसी पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

इस मामले में प्रीति के पति पवन, ससुर छोटे सिंह, देवर सीटू, जेठ नीटू व जेठानी रानी के खिलाफ तहरीर दी थी। बुधवार को रानी का पोस्टमार्टम होने पर मायके वाले प्रीति के शव को लेकर शाम चार बजे कलक्ट्रेट पहुंच गए। शव को कलक्ट्रेट गेट के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कराया है। प्रीति के हत्यारोपी उनको धमकी दे रहे हैं कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। कुछ परिजन प्रीति के पास सड़क पर ही लेट गए। सूचना पर शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि          सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। करीब पांच बजे परिजनों ने जाम खोला और शव सड़क से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed