फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband jailed for three including

पति सहित तीन को जेल

Thu, 24 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 24 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Husband jailed for three including
नजीबाबाद। सोनिया हत्याकांड में आरोपी पति सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। इसके अलावा हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की सीओ ने संस्तुति की है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कल्पना सक्सेना ने सोनिया हत्याकांड के खुलासे के बाद हत्यारोपियों से बातचीत कर प्रकरण की जानकारी दी। बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी पति देवेंद्र सहित मो. असलम और उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने पुलिस को जल्द ही सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोनिया हत्याकांड के विवेचना अधिकारी सीओ संजय राय ने बताया कि पुलिस को नहर में कार डूबने तथा पत्नी को बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिए जाने की बात कहकर देवेंद्र ने गुमराह किया था। उसने कई माह पूर्व सोनिया को मारने की प्लानिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देवेंद्र द्वारा दहेज के साथ हत्या के अन्य कारणों की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इनके एक साथी नवेद आलम उर्फ कल्लू तथा देवेंद्र के दहेज हत्याकांड में नामजद परिजनों की तलाश के लिए टीम बनाई गई है।

उन्होंने सोनिया हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह एवं टीम को बधाई दी। उच्चाधिकारियों को खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की भी संस्तुति की है।

उधर, नींदडू़ में बुधवार सायं गैर जनपद से लाई गई दूसरे संप्रदाय की नाबालिग किशोरी की तलाश में देहरादून से आई पुलिस को युवक व किशोरी के नहीं मिलने के कारण नाकाम लौटना पड़ा है। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने किशोरी की तलाश में देहरादून से पुलिस आने की पुष्टि की है।


संदिग्ध को पकड़ा
नांगलसोती। संदिग्ध अवस्था में गांव चमरौला में घूम रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर नांगल पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नवादा  निवासी पिंकू बताया। उसका साथी भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed